शहर के श्री अग्रवाल सेवा सदन में सैकड़ों विद्यार्थियों ने उठाया एडमिशन व एजुेकशन मेले का लाभ

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। शहर के श्री अग्रवाल सेवा सदन (नजदीक परशुराम चौक) में आयोजित एडमिशन व एजुकेशन मेले में सैकड़ों विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ शिरकत की। वायो मीडिया ग्रुप्स से योगेश कौशिक ने बताया कि इस मेले में 25 से अधिक प्रसिद्ध यूनिवर्सिटीज व कॉलेजों के एक्सपर्ट ने भाग लेते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनकी शंकाओं का भी निवारण किया। जिन छात्रों ने 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मेले का उद्देश्य सभी छात्र-छात्राओं को भविष्य के बेहतर विकल्प बताना रहा।

मेले में पहुंचे युनिवर्सिटी व कॉलेज के 50 से ज्यादा काउंसलर्स ने सभी छात्र-छात्राओं की नि:शुल्क काउंसलिंग की व अलग-अलग कोर्स (इंजीनियरिंग, मेडिकल, आर्किटेक्चर, बी.एससी., बी.काम., फैशन डिजाइनिंग, कंप्यूटर साइंस और इंजिनियरिंग, एमबीए, लॉ, न्यूट्रिशन और डायटेटिक्स, फामेर्सी, कृषि, होटल मैनेजमेंट, बीसीए, एमसीए, नर्सिंग और पैरा मेडिकल, शिक्षा, बी.टेक, बी.वोक, मास कम्युनिकेशन, फॉरेंसिक साइंस, फिजियोथेरेपी, बीएमएलटी, बीएएमएस, बीबीए, बी.काम, बीए, एमबीबीएस, एम.काम, एम.टेक, एम.एससी, एमए, एमबीए, बी.टेक (आॅनर्स), एमबीए फामेर्सी, बी.ए (आॅनर्स) इन इको., डिप्लोमा (एमई), बी.ए (आॅनर्स) इन इंग., बी.एफएडी (बैचलर इन फैशन और एप्रेल डिजाइन) एयर होस्टेस, विदेश में अध्ययन) की जानकारी उपलब्ध करवाई,

जिससे सभी छात्र-छात्राओं को अपना भविष्य उज्जवल बनाने में मदद मिलेगी। अगर कोई छात्र किसी कॉलेज या युनिवर्सिटी में एडमिशन भी लेना चाहे तो वह भी ले सकता है। इसके साथ-साथ विदेश जाकर पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों को भी काउंसलर्स ने उपयोगी जानकारी देकर लांभावित किया और उनकी शंकाओं का निवारण किया।