SIRSA में दोहरा हत्याकांड मामले में पति-पत्नी काबू, मां और उसके प्रेमी की गला घोंटकर की हत्या 

 
Mahendra india news, new delhi

सिरसा....... बीते दिनों जिला सिरसा के गांव सिकंदरपुर थैहड़ में एक युवक व उसकी ने अपनी मां और उसके प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी । गौरतलब है कि अंगूरी देवी ने अपने पति के बाहर जाने के बाद प्रेमी लेखराज उर्फ लेखू को अपने घर बुला लिया । इस बात की भनक उसके बेटे राजकुमार को लगी तो दोनों को कमरे में साथ देखकर मृतक का बेटा राजकुमार आपा खो बैठा और उसने दोनों को चुन्नी से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे राजकुमार स्वयं दोनों शवों को पिकअप में लेकर थाने पहुंच गया।

राजकुमार ने पुलिस को बताया कि गांव में चल रही चर्चा, सामाजिक ताने व बदनामी के डर से उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी और वह गांव में बाहर निकालने में शर्मिंदगी महसूस करता था । दोनों के कथित अवैध संबंधों के चलते उसे यह कदम उठाना पड़ा । मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आया उन्होंने तुरंत प्रभाव से डीएसपी राजेश कुमार व सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह की टीम का गठन कर दोहरा हत्याकांड मामले को शीघ्र अति शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए थे ।

डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति जयराम पुत्र केसरा राम निवासी सिकंदरपुर थैहड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा लेखराज उर्फ लेखू का शाम के समय पड़ोस के घर में गया था और रात को वापस घर लौटकर नहीं । सुबह 7:30 के करीब देखा तो उसके पड़ोस में रहने वाले युवक राजकुमार में उसकी पत्नी मेरे बेटे लेखराज उर्फ लेखू व एक महिला व एक महिला के शव को पिकअप गाड़ी में डाल कर मौका से फरार हो गए ।

डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना सदर सिरसा में हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान सदर थाना के एक पुलिस टीम ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है ।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सिकंदरपुर थेहड़ निवासी 50 वर्षीय अंगूरी देवी और 52 वर्षीय लेखराज उर्फ लेखू के रूप में हुई है। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर शवों को स्वजनों के हवाले किया गया है । उन्होने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।