धान खरीद की पूरी दामी नहीं दी तो सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी: कीर्ति गर्ग
mahendra india news, new delhi
HARYANA प्रदेश व्यापार मंडल के शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग ने एक प्रेस बयान में कहा कि सरकार ने धान खरीद का आढ़तियों का कमीशन इस बार 59.72 रुपए के बदले 45.88 रुपए दिया है, जिससे व्यापारियों में बड़ा भारी रोष है, जबकि सरकार ने पिछले साल भी धान व गेहूं का कमीशन 55 रुपए प्रति क्विंटल दिया था। सरकार को आढ़तियों का धान का कमीशन 59.72 रुपए और ब्याज देना चाहिए। गर्ग ने कहा कि सरकार ने धान का कमीशन लगभग 4 महीने लेट व्यापारियों को देना शुरू किया है।
HARYANA सरकार ने घोषणा की थी आढ़तियों का कमीशन लेट होने पर व्यापारियों को ब्याज सहित कमीशन दिया जाएगा । सरकार ने कई महीने चक्कर लगवाने के बाद पूरा कमीशन देने की बजाय 45.88 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन देने की शुरूआत की है, जोकि सरासर गलत है। ा गर्ग ने कहा कि सरकार को पहले की तरह गेहूं, धान व हर अनाज खरीद पर आढ़तियों का 2.5 प्रतिशत दामी देनी चाहिए। अनाज खरीद पर काफी सालों से आढ़तियों की 2.5 प्रतिशत दामी चलती आ रही है।
HARYANA सरकार आढ़तियों की दामी बढ़ाने की बजाय हर साल उसमें कटौती करके व्यापारियों को नाजायज तंग कर रही है, जो उचित नहीं है। कीर्ति गर्ग ने कहा कि सरकार को फसल खरीद का भुगतान करने के साथ-साथ आढ़तियों की दामी व पल्लेदारों की मजदूरी भी समय पर देनी चाहिए, ताकि सरकार, आढ़ती और पल्लेदारों में आपसी टकराव ना रहे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने धान खरीद की पूरी दामी नहीं दी तो व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा।