IIT Baba Abhay Singh: शादी करने के सवाल पर ये बोले आईआईटी बाबा, ये है आगे का प्लान 

 
mahendra india news, new delhi

IIT बाबा अभय सिंह ने शादी के बंधन में बंध गये हैं। बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में आईआईटी बाबा अभय सिंह काफी फेमस हुए थे। अब एक बार फिर से शादी करने पर चर्चा में हैं। शादी रचाने के बाद अपनी पत्नी प्रतीका के साथ हरियाण प्रदेश के झज्जर वाले घर पहुंचे। 


आपको बता दें कि IIT बाबा करीब दो माह पहले हिमाचल में शिवरात्रि के मौके पर शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद आज वे अपने झज्जर वाले घर पहुंचे। जहां उनका स्वागत किया गया। उन्हें देखने के लिए घरों में लोगों का तांता लगा रहा।


इसी के ससाथ ही युवाओं को संदेश देने पर उन्होंने कहा कि हम शिक्षा पर कार्य कर रहे हैं। लोग जीवन को नहीं समझते हैं। लोग सिर्फ काम को समझते हैं। आईआईटी बाबा अभय सिंह ने कहा है कि लोग सिर्फ जीविका निकालने के लिए काम करते हैं। जीवन को कैसे अच्छे तरीके से जीना है वह सिखाना है। उन्होंने आगे कहा कि अध्यात्म के साथ कैसे चलना है वो भी सीखना चाहिए। इस पर हम एक वर्ष से काम कर रहे हैं।

आईआईटी बाबा का ये है आगे का प्लान
माता-पिता के इकलौती संतान पर उन्होंने कहा कि न मित्रता किसी से न दुश्मनी किसी से। हमारा जो कर्तव्य होगा, वो तो निभाएंगे ही। दो वर्ष बाद घर आने पर कैसा महसूस कर रहे हैं तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि ठीक ठाक ही है। हम जहां भी जाते हैं अपना ही घर लगता है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल मॉडल पर अध्यात्म का रिसर्च सेंटर खोलेंगे। उनकी पत्नी भी उनके कार्यो में साथ दे रही हैं। वे भी अध्यात्म के रास्ते पर सनातन यूनिवर्सिटी बनाने पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम पहाड़ पर आश्रम बनाएंगे। घर में परिवार के साथ नहीं रहेंगे।