16 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 
 mahendra india news, new delhi
  अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए 16  दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। हम प्रतिदिन हर दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानकारी देंगे। इसलिए हमारी वेबसाइट mahendraindianews.com से जुड़े रहे।


16 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1631 - इटली के माउंट विसुवियस में ज्वालामुखी विस्फोट से छह गांव तबाह, चार हजार से अधिक लोग मारे गये।
1707 - जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1824 - ग्रेट नॉर्थ हाॅलैंड नहर खोली गयी।
1840 – मौत के 19 साल बाद फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट का अंतिम संस्कार किया गया।
1854 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली बार सड़क की सफाई करने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया गया।
1862 - नेपाल ने संविधान को अपनाया। 
1889 - ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी ।


1927 - आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
1929 - कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।
1945 – जापान के दो बार प्रधानमंत्री फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने की बजाए आत्महत्या कर ली।
1946 – थाईलैंड संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
1950 – साइप्रस की जनता ने इस द्वीप से ब्रिटेन का अधिकार समाप्त करने के लिए स्वतंत्रता अभियान आरंभ किया।
1951 - हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।
1955 – इंग्लैंड के व्यस्ततम हीथ्रो हवाई अड्डे का शुभारंभ हुआ।


1969 – ब्रिटेन की संसद ने मृत्युदंड पूरी तरह खत्म करने के पक्ष में मतदान किया।
1971 - भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1985 - तमिलनाडु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना।
1991 - कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 - नयी दिल्ली में 'सभी के लिए शिक्षा' सम्मेलन प्रारम्भ।
1994 - पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।
1999 - गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल।
2002 - बांग्लादेश ने 31वाँ विजय दिवस मनाया।
2004 - दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा 'डीडी डायरेक्‍ट +' का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।
2006 - नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
2007 - बांग्लादेश ने पाकिस्तान से मुक्ति दिवस का 36वाँ विजय दिवस मनाया।


2014 - पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।
2019 - पूर्व पीएम अब्दुलमदजीद तेब्बौने अल्जीरिया के नए राष्ट्रपति बने।
2019 - भारत और नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास, सूर्य किरण-XIV का आज नेपाल आर्मी बैटल स्कूल (एनएबीएस), सलझंडी, जिला रूपेन्देही (नेपाल) में समापन समारोह आयोजित किया गया। 
2020 - प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पति को ‘एशिया-प्रशांत प्रसारण संघ’ (एबीयू) का तीन साल के लिए उपाध्यक्ष चुना गया।
2020 - भारत ने दो पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइलों का ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर स्थित अंतरिम परीक्षण आइटीआर से (DRDO) ने सफल परीक्षण किया।
2020 - भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) को गोल्डन पीकॉक एन्वायरमेंट मैनेजमेंट अवार्ड 2020 मिला।
2020 - इटली के सिसिली में स्थित दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक माउंट एटना में एक नया विस्फोट हुआ।


2021 - केंद्र ने महाराष्ट्र के जैतापुर में छह परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों की स्थापना के लिए 'सैद्धांतिक' मंजूरी दी।
2022 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने ऊर्जा और व्‍यापार सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।
2022 - मलेशिया में भूस्खलन से बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हुई व 12 लापता हुए।
2023 - लीबिया के ज़ुवारा तट पर प्रवासियों को ले जा रही नाव पलटने से 61 लोग डूब गए।
2023 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ओमान के सुल्तान महामहिम हैथम बिन तारिक का स्वागत किया।
2024 - अमेरिका के मैडिसन स्थित एक क्रिश्चियन स्कूल में गोलीबारी से बच्चों समेत पांच की मौत हुई।
 

 

16 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1860 – टीवी का आविष्कार करने वाले वैज्ञानिकों में से एक पॉवेल नेपको का जन्म हुआ।
1879 - राय बहादुर दयाराम साहनी - भारतीय पुरातत्त्ववेत्ता थे।
1882 – इंग्लैंड के बल्लेबाज सर जैक होब्स का जन्म हुआ। उनके नाम 834 प्रथम श्रेणी मैचों में 61760 रन हैं, जो विश्व रिकॉर्ड है। इसमें 199 शतक और 273 पचासे शामिल है।
1901 - ज्ञान सिंह राणेकर - भारतीय राजनीतिज्ञ थे (कन्फर्म नहीं )।
1937 - हवा सिंह - भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे । इनका जन्म हरियाणा के भिवानी के (उमरवास) में हुआ था।
1959 - एच. डी. कुमारस्वामी - भारतीय राजनीतिज्ञ

16 दिसंबर को हुए निधन👉

1515 – पुर्तगाली गवर्नर अल्फांसो डे अल्बुकेरक का गोवा के निकट निधन हुआ।
1971 - सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1977 - रूप सिंह बैस भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाडी थे।
2002 - शकीला बानो - प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल थीं।
2020 - संत बाबा राम सिंह - करनाल के गांव सिंगरा के गुरुद्वारा संचालक थे।


2022 - सर्बियाई फुटबॉल प्रबंधक और पेशेवर फुटबॉलर सिनिसा मिहाज्लोविच (53) का निधन हुआ।
2023 - ब्राज़ीली गायक कार्लोस लिरा (90) का निधन हुआ।
2023 - कूबन मुक्केबाज़ रोलांडो गार्बे (76) का निधन हुआ।
2023 - कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबा (86) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी गायिका व समलैंगिकता विरोधी अभियानकर्ता अनीता ब्रायंट (84) का निधन हुआ।

16 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 आचार्य श्री विमलसागर जी समाधि 
🌟 संत श्री स्वामी स्वरूपानंद जयंती - पावस (रत्नागिरी)।
🌟 मुक्केबाज श्री हवा सिंह जयन्ती।
🌟 सेकेंड लेफ्टिनेंट श्री अरूण खेत्रपाल बलिदान दिवस 
🌟 राष्ट्रीय विजय दिवस भारत 54वाँ (1971 , पाकिस्तान पर भारत की जीत)।
🌟 बांगलादेश का विजय दिवस 54वाँ (1971)।