14 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
mahendra india news, new delhi
अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए 14 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। हम प्रतिदिन हर दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानकारी देंगे। इसलिए हमारी वेबसाइट mahendraindianews.com से जुड़े रहे।
14 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1514 - पोप लियो एक्स ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया।
1641 - यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ने मलक्का शहर पर विजय प्राप्त की।
1659 - एलवास के युद्ध में पुर्तग़ाल ने स्पेन को पराजित किया।
1703 - भूकंप ने इटली नॉरकिए को झकझोर दिया।
1758 - ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में लड़ाई में जीती हुई संपत्ति अपने पास रखने का अधिकार इंग्लैंड नरेश ने दिया।
1760 – फ्रांसीसी जनरल लैली ने अपने उपनिवेश पाँडिचेरी को ब्रिटिश कप्तान आयरे कूट को सौंप दिया।
1761 - पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई।
1784 - अमरीका ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की पुष्टि की।
1809 - इंग्लैंड और स्पेन ने 'नेपोलियन बोनापार्ट' के ख़िलाफ़ गठबंधन किया।
1858 - नेपोलियन तृतीय की हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हुआ।
1867 - पेरू ने स्पेन के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
1907 - जमैका में भूकंप से किंगस्टन शहर तबाह हो गया और एक हज़ार से अधिक लोग मारे गये।
1912 - रेमंड पोंकारे फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1938 – बेलूर मठ के श्री रामकृष्ण मंदिर की प्रतिष्ठा की गई।
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मोरक्को की कासाब्लांका बंदरगाह पर इसी नाम से एक ऐतिहासिक सम्मेलन आरंभ हुआ।
1950 - ईरान में मुहम्मद सईद ने सरकार का गठन किया।
1954 - जगदगुरु कृपालु महाराज ने 7 दिनों तक 500 हिन्दू विद्वानों के समक्ष भाषण दिया। उन्हें पाँचवाँ जगदगुरु चुना गया।
1962 - अल्जीरिया के शहरों में आतंकवादी हमलों में 6 लोग मारे गये।
1965 - भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की स्थापना तमिलनाडु के तंजावुर शहर में की गई।
1966 - इंडोनेशिया ने राष्ट्रसंघ स्थित अपना मिशन बंद कर दिया।
1974 - विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गयी।
1980 – संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने एक प्रस्ताव पारित करके अफ़ग़ानिस्तान से विदेशी सैनिकों के बाहर निकलने की मांग की।
1982 - श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 20सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।
1985 - हुन सेन कंबोडिया के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
1986 – मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में संविधान लागू हुआ।
1986 - ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 6 वर्षों में पहले असैनिक राष्ट्रपति बने।
1989 - इलाहबाद में बारह वर्ष बाद कुम्भ का मेला प्रारम्भ हुआ।
1992 - इज़रायल ने जार्डन के साथ शांतिवार्ता शुरू की।
1994 - एक प्राइवेट सर्विस में डचेस ऑफ़ केन्ट कैथोलिक चर्च की सदस्य बनीं।
1994 - यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने सम्बन्धी समझौते पर हस्ताक्षर।
1998 - पाकिस्तान में एक अफ़ग़ान कार्गो जहाज़ के दुर्घटनाग्रस्त होने से क़रीब 50 लोगों की मौत हो गई।
1999 - भारत का पहला अत्याधुनिक 'हवाई यातायात परिसर', दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया।
1999 - बुलंट इसेविट तुर्की के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2000 - कम्प्यूटर बादशाह बिल गेट्स ने स्टीव वाल्मर को विश्व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर साफ़्टवेयर कम्पनी सौंपी।
2001 - अल साल्वाडोर में भूकम्प, 234 लोग मारे गये ।
2005 - जम्मू - कश्मीर में दो मुठभेड़ों में पाँच आतंकवादी मारे गये।
2007 - नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।
2008 - उत्तर प्रदेश शासन की निविदा मूल्यांकन कमेटी ने जेपी समूह को एक हज़ार किमी लम्बी 'गंगा एक्सप्रेस वे योजना' का काम सौंपने की संस्तृति की।
2008 - फ़्रांस के मुख्य विपक्षी दल ने यूरोपीय संघ के पहले राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के नाम के प्रस्ताव को खारिज किया।
2009 - सरकार ने विदेशी पत्रों के फेसीमाइल (प्रति) संस्करणों से शत-प्रतिशत विदेशी निवेश को मंज़ूरी देने की घोषणा की।
2019 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्कृष्ट नेतृत्व और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा के लिए पहले फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल पुरस्कार से सम्मानित।
2019 - ईरान में एक मालवाहक विमान दुर्घटना में पंद्रह लोगों के मारे जाने की आशंका ।
2019 - एवनफील्डः नवाज की सजा पर रोक के खिलाफ याचिका खारिज।
2020 - अफगानिस्तान में हुए 2 बम विस्फोटों में 2 बच्चों की मौत और 9 लोग घायल।
2020 - आठ देशों के अंतरराष्ट्रीय संगठन 'शंघाई सहयोग संगठन' (एससीओ) ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को एससीओ के आठ अजूबो में शामिल किया।
2020 - केरल नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाने वाला पहला राज्य बना।
2020 - अमेरिका ने चीन को करेंसी मैनीपुलेटर की सूची से हटाया।
2021 - भारत का पहला स्वदेशी 9 एमएम मशीन पिस्तौल संयुक्त रूप से डीआरडीओ तथा भारतीय सेना द्वारा विकसित किया गया।
2022 - मकर संक्रांति पर प्रथम ‘वैश्विक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन कार्यक्रम’ में एक करोड़ लोग शामिल हुए।
2023 - ओडिशा के कटक में मकर मेला के दौरान भगदड़ में एक की मौत व 20 जख्मी हुए।
2023 - भारत में नवाचार और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए भू-स्थानिक हैकथॉन का शुभारंभ हुआ।
2023 - ढाका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 21वां संस्करण ढाका में शुरू हुआ।
2024 - मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड, कोलकाता में 25टी बोलार्ड पुल टग, भीष्म का शुभारंभ हुआ।
2025 - केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का शुभारंभ किया।
14 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉
1551 - अबुल फ़ज़ल- मुग़ल काल में अकबर के नवरत्नों में से एक।
1804 - मशहूर संगीतकार जॉन पार्क का जन्म हुआ।
1875 – प्रसिद्ध वेदांती, संगीतज्ञ, दार्शनिक और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अलबर्ट श्वाइत्सर का जन्म हुआ।
1886 - मंगूराम - समाज सुधारक थे।
1896 - सी. डी. देशमुख, ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री।
1899 - कश्मीर के रक्षक व देश के पहले महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर राजेन्द्र सिंह।
1905 - दुर्गा खोटे, हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1918 - सुधाताई जोशी - पुर्तग़ाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता थीं।
1921 - बिन्देश्वरी दुबे - बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री ।
1942 - योगेश कुमार सभरवाल - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश।
1950 - जगद्गुरु रामभद्राचार्य प्रख्यात विद्वान्, शिक्षाविद्, बहुभाषाविद्, रचनाकार, प्रवचनकार, दार्शनिक और हिन्दू धर्मगुरु।
1951 - ओ. पन्नीरसेल्वम - भारतीय राजनीतिज्ञ व तमिलनाडु के छठे मुख्यमंत्री।
1967 - अमेरिकी अभिनेत्री एमिली वॉटसन का जन्म हुआ।
1977 – फॉर्मूलावन रेस में फर्राटा भरने वाले पहले भारतीय नारायण कार्तिकेयन का जन्म हुआ।
1979 – वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज डरेन गंगा का जन्म हुआ।
14 जनवरी को हुए निधन👉
1742 – दुनिया को हेली कॉमेट से परिचय कराने वाले इंग्लैंड के सबसे प्रसिद्ध खगोलविद एडमंड हेली का निधन हुआ।
2016 - राजेश विवेक - भारतीय नाटक अभिनेता थे जो लगान फ़िल्म में अपने ज्योतिषी गुरन के लिए जाने जाते हैं।
2022 - रोहतक के डोभ से कैप्टन साहिल वत्स (26) की माइनस 14 डिग्री तापमान में ड्यूटी देते हुए हृदय गति रुक जाने से निधन हुआ।
2023 - जालंधर के कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी (76) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2024 - ऑस्ट्रेलियाई युद्ध-विरोधी कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ व कलाकार जोन कॉक्सहेज उर्फ रोचेस्टर (93) का निधन हुआ।
2025 - ब्रिटिश अभिनेता और हास्य कलाकार टोनी स्लैटरी (65) का निधन हुआ।
14 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🌟 सूर्य मकर / माघ संक्रान्ति पर्व।
🌟 निरयण सूर्य उत्तरायण।
🌟 पोंगल (द.भा.)।
🌟 माघ बिहू (आसाम)।
🌟 खिचड़ी उत्सव गोरखपुर।
🌟 देवदर्शन दिवस (जैन)।
🌟 संत श्री निवृत्तिनाथ यात्रा त्र्यंबकेश्वर।
🌟 श्री मार्लेश्वर यात्रा 14 - मराल (रत्नागिरी)।
🌟 गंगासागर यात्रा / मेला।
🌟 श्री बिन्देश्वरी दुबे जयन्ती।
🌟 श्री ओ. पन्नीरसेल्वम जन्म दिवस।
🌟 श्री सुरजीत सिंह बरनाला स्मृति दिवस।
🌟 श्रीमती महाश्वेता देवी जयन्ती।
🌟 सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे , 8वां , प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को)।
🌟 भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का 60वां स्थापना दिवस।