भक्त धन्ना जी ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

 
mahendra india news, new delhi

चोपटा। भक्त धन्ना जी ट्रस्ट की आवश्यक बैठक का आयोजन बड़े उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम  की अध्यक्षता  दयानंद स्कूल चोपटा के संचालक विजेंद्र गोदारा ने की  l बैठक में ट्रस्ट की वर्तमान गतिविधियों, समाजहित से जुड़े कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष अमरीक सिंह राही ने भक्त धन्ना जी के जीवन, उनके आदर्शों तथा समाज को दिए गए संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भक्त धन्ना जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करती हैं। वहीं डॉ. राजेंद्र कड़वासरा ने समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा भक्त धन्ना जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष एवं संरक्षक मंडल द्वारा ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। नई कार्यकारिणी में रिसाल सिंह नागर को संरक्षक, राजपाल गोदारा को अध्यक्ष तथा विजेंद्र गोदारा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके अलावा जितेन शर्मा, राम कृष्ण खोथ, अंबेडकर  कसानिया, साहिल, अंकित बेनीवाल, रामकिशन मंडा कुलवंत सिंह एवं शीशपाल श्योराण को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ट्रस्ट के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, समाज सेवा के कार्यों को गति देने तथा भक्त धन्ना जी के आदर्शों के प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।