श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 6 से 13 दिसंबर तक कई दिन रद्द रहेगी ट्रेन

 

 mahendra india news, new deli

यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने लिया फैसला, दोनों दिशाओं की ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य किए जाने के कारण दिसंबर में श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेलसेवा कई दिनों तक रद्द रहेगी। इस कार्य के चलते दोनों दिशाओं में चलने वाली रेलगाड़ियों का संचालन अलग-अलग तिथियों पर प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, अम्बाला मंडल के यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते निम्नलिखित रेलसेवाएं रद्द रहेंगी।

इन तारीखों पर रद्द रहेगी ट्रेन

  1. गाड़ी संख्या 14815 (श्रीगंगानगर-ऋषिकेश): यह रेलसेवा 6 दिसंबर से 8 दिसंबर, 10 दिसंबर और 13 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।

  2. गाड़ी संख्या 14816 (ऋषिकेश-श्रीगंगानगर): यह रेलसेवा 6 दिसंबर से 9 दिसंबर और 12 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।

यात्रा से पहले जरूर करें जानकारी

रेलवे स्टेशन पर चल रहे तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और संचालन संबंधी जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर प्राप्त कर लें, ताकि सफर के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।