हरियाणा के गांव में महिला की लाठी से पीटकर कर देवर ने कर दी हत्या, 4 जून को भी हुई थी गांव में हत्या

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में महेंद्रगढ़ जिला से हैं। जिला के गांव चेलावास में बुधवार शाम के वक्त भाभी की कथित रूप से लाठी से पीट-पीटकर मर्डर करने की वारदात सामाने आई है। इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया।

इसी के साथ ही पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें कि 4 जून की रात्रि गांव चेलावास में ही 55 साल की ओमपती की जमीनी विवाद के चलते हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पुलिस अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक महीने के भीतर हुई दूसरी हत्या से गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।


इस बारे में शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि अभी तक कोई भी शिकायत नहीं दी है। गांव चेलावास निवासी अमित पर उसके भाई मनोज की पत्नी अंजली की लाठी से पीट-पीटकर कर हत्या करने का आरोप है। अंजली मूल रूप से यूपी की निवासी बताई जा रही है। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी आसपास मौजूद बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी और उसके भाई के बीच रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले भी परिवार में कहासुनी हुई थी जिसके बाद मामला हिंसक रूप ले बैठा। 

इस वारदात के बारे में पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उप सामान्य अस्पताल कनीना के शवदाह गृह में रख दिया है। वर्तमान में वह खेती-किसानी का कार्य करता था जबकि उसका भाई मनोज भी किसान है। शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार का कहना है कि अंजली हत्याकांड में गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।