हरियाणा प्रदेश में पोते ने दादा के सीने में मारी गोली, जमीनी विवाद को लेकर दादा की कर दी हत्या, ये थी हत्या की वजह ​​​​​​​

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के करनाल में जमीनी विवाद को विवाद हो गया। करनाल जिले के बड़ा गांव में एक पोते ने अपने ही दादा की गोली मारकर मर्डर कर दिया। जानकारी के अनुसार वारदात उस वक्त हुई जब मृतक 70 साल का दर्शन सिंह अपने घर पर था।आरोपी पोते ने घर में घुसकर उन पर नजदीक से गोली चला दी, इससे दर्शन सिंह मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सारे गांव में सनसनी फैल गई।


इस वारदात के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। प्रारंभिक जांच में जमीन झगड़ा को हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक दर्शन सिंह अपने घर में था। इसी दौरान उनका पोता सोनू वहां पहुंचा और उन पर गोली चलानी शुरू कर दी। गोली लगने के बाद बुजुर्ग जमीन पर गिर गया, मौके पर ही मौत हो गई। 


मृतक की बड़ी बेटी नारो ने बताया कि वह मंगलपुर में अपनी ननद के घर गई हुई थी। इसी दौरान उसे इस घटना के बारे में सूचना मिली कि उसके पिता को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत बड़ा गांव पहुंची। घर पहुंचने पर उसने अपने पिता को मृत अवस्था में देखा। 

स्वजनों के अनुसार परिवार में जमीन को लेकर लंबे वक्त से विवाद चला आ रहा था। नारो ने बताया कि उसकी मां के नाम करीब ढाई एकड़ जमीन थी, जबकि बाकी जमीन उसके पिता दर्शन सिंह के नाम दर्ज थी। पहले दर्शन सिंह ने एक हल्फनामा तैयार किया हुआ था। इसके बाद में बड़े बेटे की मृत्यु होने के बाद उसकी पत्नी और बेटों को जमीन के हिस्से के बदले धनराशि भी दे दी गई थी।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बाद में दर्शन सिंह ने पूर्व में किए गए हल्फनामे को निरस्त कर दिया और करीबन 5 एकड़ जमीन को सभी वारिसों में बराबर-बराबर बांटने का फैसला लिया। आरोप है कि इसी निर्णय से पोता सोनू नाराज चल रहा था और इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी बुढाखेड़ा क्षेत्र में बाइक छोडक़र हुआ फरार

हत्या के बाद आरोपी मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह बाद में बुढाखेड़ा क्षेत्र तक पहुंचा और वहां अपनी बाइक छोडक़र किसी अन्य माध्यम से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।