हरियाणा प्रदेश में इंटरनेट मीडिया पर पहले लडक़ी से की दोस्ती, इसके बाद तकरार होने पर मार दी गोली; आरोपित काबू 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के अंदर सोनीपत जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार एक वर्ष पहले इंटरनेट मीडिया पर फेसबुक पर दोस्ती शुरू हुई। दोस्ती नाबालिग लडक़ी की जिंदगी पर भारी पड़ गई। आरोपित नवनीत ने विवाद के बाद लडक़ी को गाड़ी में गर्दन और पेट में 2 गोली मार दी। इसके बाद लडक़ी को मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

जानकारी के अनुसार बीती 10 मई को गांव कमासपुर के पास यह घटना हुई। आरोपित नवनीत किराये की गाड़ी लेकर नाबालिग लडक़ी को हाइवे पर ले गया। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। 

इसके बाद तेश में नवनीत ने लडक़ी को गर्दन और पेट में गोली मार दी।  घटना के बाद नवनीत लडक़ी को मरा हुआ समझकर वहां से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल लडक़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।