हरियाणा में जमीनी झगड़े में बेटे ने पिता पर की फायरिंग, शिक्षा विभाग में क्लर्क है आरोपी बेटा, 3 के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में झज्जर जिला से हैं। जिला के ढाकला गांव में जमीनी झगड़े के चलते एजुकेशन विभाग गुरुग्राम में कार्यरत बेटे ने पिता पर फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार बेटे द्वारा चलाई गई, गोलियां बुजुर्ग की बाजू और पैर में लगी हैं इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 


इस वारदात के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपनी गाड़ी में सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायल की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयान पर बेटे, भाई और भतीजे के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

 क्लर्क है आरोपी बेटा 
बताया जा रहाा है कि ढाकला हाल नजफगढ़ निवासी ईश्वर के 2 बेटे कृष्ण और संदीप हैं। कृष्ण गांव ढाकला में रहता है और संदीप गुरुग्राम में एजुकेशन विभाग में लिपिक के पद पर तैनात है। उसकी ड्यूटी DEO कार्यालय में है। ईश्वर सोमवार को ढाकला गांव में अपने बेटे कृष्ण के पास आया था। इस दौरान संदीप भी गांव में आ गया। यहां पर जमीन को लेकर संदीप और ईश्वर में विवाद हो गया, इसके बाद संदीप ने अवैध असले से अपने पिता ईश्वर पर फायर कर दिया। 

इसमें गली ईश्वर की बाजू और पांव में लग गई, ईश्वर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घायल ईश्वार को पुलिस ने गाड़ी में सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से ईश्वर की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। 

एसीपी सुरेंद्र कुमार ने इस घटना के बारे में बताया कि ढाकला गांव में जमीनी विवाद में बेटे ने पिता को गोली मारने की सूचना मिली। डायल-112 की टीम ने घायल को सामान्य अस्पताल भर्ती करवाया था, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। 3 व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।