HARYANA में केस से नाम हटाने के बदले मांगी 80 हजार की रिश्वत, विजिलेंस ने एसआई को रंगे हाथ पकड़ा
mahendra india news, new delhi
हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने हांसी पुलिस जिले के बास थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी ने अमरत लाल को 80000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कार्रवाई हिसार के अग्रोहा मोड़ के पास की गई। विजिलेंस टीम अब यह भी जांच कर रही है कि रिश्वत मांगने और लेने के मामले में आरोपी पुलिसकर्मी के साथ कोई अन्य व्यक्ति या पुलिसकर्मी शामिल था या नहीं।
सआई अमरत लाल ने एक दर्ज केस में आरोपी का नाम हटाने की एवज में शिकायतकर्ता से 80000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एसीबी यानि विजिलेंस ब्यूरो को दी।
इसके बाद शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने पहले आरोप की पुष्टि की और इसके बाद रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मी को पकडऩे के लिए प्लान तैयार कियाा। प्लान के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर अग्रोहा मोड़ के पास भेजा गया। इसके बाद जैसे ही एसआई अमरत लाल ने शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से तैयार विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई विजिलेंस निरीक्षक मनमोहन सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।