हरियाणा में रतिया के कांग्रेस एमएलए जरनैल सिंह को मिला कारण बताओ नोटिस, राज्यसभा चुनाव में ये लगे थे आरोप

 
 mahendra india news, new delhi

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग का मामला तेजी से बढ़ रहा है। हरियाणा कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने क्रॉस वोटिंग मामले में संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में हलका रतिया के एमएलए जरनैल सिंह को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। 


इस नोटिस में एमएलए पर एंटी पार्टी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया। इसके साथ ही रतिया विधायक जरनैल सिंह को सात दिनों के अंदर जवाब देना होगा। अभी तक क्रॉस वोटिंग के मामले में 4 विधायकों का नाम सामने आया था। इसी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस अन्य विधायकों के नाम भी खोलेगी। रतिया विधायक का नाम सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस की राजनीति एक बार फिर से गर्म आ गई है। अब देखना होगा कि उनकी तरफ से क्या जवाब आता है। 


बता दें कि ऐसा ही कारण बताओं नोटिस नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी को भी दिया गया है उनका जवाब भी अभी आना बाकी है। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के अंदर राज्यसभा चुनाव के बाद घमासान मचा हुआ है। 

बता दें कि बुधवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने पत्रकार वार्ता की, इस वार्ता के दौरान विधायकों के नाम बताए जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की। 
 उन्होंने ये भी बताया कि हमारी पार्टी ने डिसिप्लिनरी कमेटी को जानकारी दे दी है, आज इन सभी एमएलए को शोकॉज नोटिस भेजा जाएगा।