हरियाणा में आईपीएस के पिता ने स्वयं को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में रोहतक जिले से है। प्रदेश जिले के रोहतक की अनाज मंडी में आईपीएस राहुल बल्हारा के पिता ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस के बारे में सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस गोली मारकर सुसाइड करने के पीछे के कारणों का पता लगा रही है।

बताया जा रहा है आईपीएस के पिता मृतक जयपाल की आयु करीब 60 वर्ष है। वह अनाज मंडी में दुकान नंबर 38 पर बैठे हुए थे। शाम के वक्त जयपाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट को सूचना दी। पुलिस ने शव को पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भेज दिया।