हरियाणा में कार चलना सीख रही थी अधिकारी की पत्नी, सडक़ दुर्घटना में मां-बेटी की मौत
Apr 13, 2026, 18:35 IST
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के करनाल में बड़ी सडक़ दुर्घटना सोमवार के दिन हुई। जिले के सीएसएसआरआई कैंपस में तकनीकी अधिकारी की धर्मपत्नी कार चलाना सीख रही थी। इस दौरान गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस बड़ी दुर्घटना के दौरान मां और बच्ची की मौत हो गई। हादसे के दौरान कार में 5 साल की बेटी भी मौजूद थी।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि 10 दिन पहले तकनीकी अधिकारी बृजेश कुमार नई वेन्यू कार लेकर आया था। उनकी पत्नी कैंपस ग्राउंड में कार चलाना सीख रही थी।
इस दौरान कार में 5 वर्ष की बेटी अयांशी भी थी, बच्ची की सडक़ दुर्घटना में मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना के अंदर घायल हुई आरती ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दोनों के शव का पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया।