हरियाणा में शादी समारोह में महिला ने लेडीज संगीत में किया डांस तो जेठ को आया गुस्सा, तेजधार हथियार से कर दी भाभी की हत्या

 

In Haryana, when a woman danced to the ladies' sangeet at a wedding ceremony, her brother-in-law became enraged and stabbed her to death with a sharp weapon
 
 
हरियाणा की बड़ी खबरों में रोहतक के गांव रीठाल फौगाट से हैं। जहां पर पड़ोस में विवाह समारोह के दौरान लेडीज संगीत में जाने से नाराज जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले से महिला गंभीर रूप से पीजीआइएमएस के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

मृतका के स्वजन का आरोप है कि पहले भी जेठ उससे झगड़ा करता था और बाहर जाने से रोकता था। उसने पहले भी धमकी दी थी। सदर थाना पुलिस ने महिला के पति, जेठ, सास व ससुर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि 39 साल की मृतका प्रवेश मूल रूप से गद्दीखेड़ी गांव की निवासी थी। करीबन 15 वर्ष पूर्व रिठाल फौगाट के सुखबीर से उसकी शादी हुई थी। दंपती के 3 बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपित जसबीर रविवार रात्रि के समय घर पर लौटा तो प्रवेश घर पर नहीं थी। बताया गया कि वह पड़ोसियों के यहां लेडीज संगीत कार्यक्रम में गई थी।

इसी बात से वह नाराज हो गया। जैसे ही प्रवेश घर लौटी, आरोपित ने झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद तेजधार हथियार से एक के बाद एक वार कर दिए। महिला के सिर पर 3 वार किए, एक कोहनी कट चुकी थी, दोनों हाथों पर चोटें थीं और छाती पर भी हमला कर दिया।

महिला पर किए हमले के बाद आरोपित फरार हो गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां रात्रि करीबन 2:20 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।