कोटा में सिरसा जिला के गांव के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, करने गया था JEE की तैयारी

 
mahendra india news, new delhi

राजस्थान में कोचिंग हब के रूप में फेमस कोटा में एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। ट्रेन आगे कूदकर सुसाइड करने वाले छात्र की पहचान सिरसा जिला के गांव हिमायूं खेड़ा निवासी सरताज सिंह के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार पता चला है कि वह पिछले दो साल से कोटा में रहकर जेईई (इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा) की तैयारी कर रहा था। कोटा में उद्योग नगर पुलिस थाना के अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना रविवार रात्रि दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर हुई। छात्र एक निजी हास्टल में जेईई की तैयारी के साथ 12वीं कक्षा की पढ़ाई भी कर रहा था। सरताज के पिता कुलदीप सिंह गांव में खेतीबाड़ीकरते हैं।

सिरसा जिले के छात्र सरताज सिंह ने राजस्थान के कोटा में सुसाइड का पता चलने पर गांव में शौक का माहौल हो गया। सरताज ने घटना से पहले अपनी मां से मोबाइल पर बात की थी। सरताज ने मां को फोन कर कहा था कि वह कोटा से ट्रेन से आ रहा है।