हरियाणा के सिरसा में 4 साल के मासूम को टांग से पकड़ खेतों की ओर घसीट ले गया खूंखार कुत्ता
हरियाणा के सिरसा जिला में बड़ी घटना सामने आ रही है। सिरसा खंड के फूलकां गांव में खुंखार कुत्ते ने करीबन साढ़े 4 वर्षीय बच्चे को बुरी तरह से नोंच खा लिया है। गनीमत रही कि कुत्ते ने बच्चे को घर के गेट पर काटा और बच्चे का शोर सुनकर परिवार के लोगों ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते के चंगुल से उसे छुड़वाया। जानकारी के अनुसार कुत्ते ने बच्चे की बॉडी पर कई जगह से बुरी तरह काटा है और कलाई पर काटने से गहरा जख्म हुआ है। परिवार के लोगों ने बच्चे को उपचार के लिए तुरंत सामान्य अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां अब हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि फूलकां निवासी इंद्रपाल कुलडय़िा ने बताया कि सोमवार को उसका साढ़े 4 साल का बेटा हर्षित घर के गेट पर अपनी दादी के साथ खेल रहा था। इसके बाद जैसे ही दादी घर में आई तो उसी दौरान एक खुंखार कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कुते ने पहले उसके हाथ पर काटा, उसके बाद टांग को जबड़े में पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए खेतों की तरफ लेकर जाने लगी।
परिवार के लोगों ने जब सब देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान पास में बनी चौपाल पर बैठे लोग भी दौडक़र मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते के मुंह से बच्चे के पैर छुड़वाई। फुलकां निवासी इंद्रपाल ने बताया कि बच्चे की बॉडी पर कई गहरे घाव हैं। परिवार के लोगों ने बच्चे को तुरंत सामान्य अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है।