सिरसा में फ्लावर मैन डॉ. रामजी जयमल ने 60 किस्मों के फूलों की बिजाई कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
mahendra india news, new delhi
पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और फूलों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टीम निफा सिरसा, आपसी के तत्वाधान में ब्लू लाइन कुलर इंडस्ट्री सिरसा में पौध संरक्षण एवं रोपण विधि से पौधों की देखभाल विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फ्लावर मैन डॉ. रामजी जयमल ने विभिन्न प्रकार के फूलदार पौधों की लगभग 60 वैरायटी के बीजों की बिजाई की। कार्यशाला में ब्लू लाइन इंडस्ट्री के एमडी अजय आहूजा, जितेंद्र यादव, केरू कॉलेज भिवानी से डा. सोनू रानी, प्रितपाल सिंह, निफा हरियाणा दलबीर सिंह, गार्गी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और पौधों की वैज्ञानिक तरीके से देखभाल करने के महत्व पर विचार सांझा किए। कार्यशाला में केरू कॉलेज, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. जया, शिक्षा बोर्ड भिवानी के ओएसडी समर वीर सिंह, नैशनल यूथ अवार्डी एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य अनिल कुमार ढिढारिया, सरदार रणजीत सिंह टक्कर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस दौरान डा. राम जी जयमल द्वारा गेंदा, डहेलिया, पेटूनिया, जिनिया, कॉसमॉस, कैलेंडुला, साल्विया, एस्टर, बालसम, फ्लॉक्स, वबेर्ना, पोटुर्लाका, स्नैपड्रैगन, नास्टर्शियम, गजानिया, पैंजी, वायोला, अपराजिता, चंद्रमल्लिका, लिली, गैलार्डिया सहित लगभग 60 प्रकार के फूलदार पौधों की वैरायटी के बीज रोपित किए गए। कार्यशाला में बीजों की बिजाई की उचित विधि, मिट्टी का चयन, सिंचाई, अंकुरण, पौधों को रोगों से बचाने तथा उनकी नियमित देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की गईं। प्रोफेसर डा. जया ने कहा कि ने कहा कि फूलदार पौधे वातावरण को सुंदर बनाने के साथ-साथ तितलियों और परागण करने वाले कीटों के लिए भी उपयोगी होते हैं।
शिक्षा बोर्ड भिवानी के ओएसडी समरवीर सिंह ओर निफा हरियाणा दलबीर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रकृति मां को बचाने के लिए और धरती को हरा भरा बनाने के लिए सभी लोगों को मिलकर सांझा प्रयास करना होगा इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स, टीम निफा सिरसा, मातृभूमि वेलफेयर सोसाइटी, गार्गी फाउंडेशन माई भारत के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित सभी व्यक्तियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी उचित देखभाल करने और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।