सिरसा में सुनील व सिमरन ने पहले साथ पी थी शराब, सिमरन की घोंट कर दी हत्या, फिर सुनील ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

 
mahendra india news, new delhi

सिरसा के अंदर युवती सिमरन की गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद सुनील ने फांसी का फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को सिमरन व सुनील ने एक साथ शराब पी थी। अस्पताल मेंं दोनों के खून में अल्कोहल की मात्रा मिली है। नागरिक अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, सिमरन के गले पर निशान मिले हैं। इससे लगता है कि उसकी हत्या की गई थी। सिमरन के शव का पोस्टमार्टम 3 डॉक्टर के बोर्ड ने किया। इस बोर्ड में डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. सहबाज व डॉ. रामकिशन दहिया ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। 

पुलिस का कहना है कि चिकित्सकों ने शव का विसरा तैयार किया है, जिसे फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट केे आने पर ही सिमरन की मृत्यु का सही कारण का पता चल जाएगा। इस केस में अब तक की जांच में यह साफ हुआ है कि सिमरन की सुनील से मुलाकात रतिया में हुई थी। 


जानकारी के अनुसार पता चला है कि सुनील रतिया में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्य करता था। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। जांच में ये भी पता चला है कि सुनील ने 6 महीने पहले अपने स्वजनों से झूठ बोला कि वह जॉब करने दुबई जा रहा है। दुबई जाने के बजाय वह रतिया में कार्य करने लगा। इसका पता चलने पर परिजन उसे वापस जींद ले आए। 


इसके बाद सिमरन ने सुनील से मोबाइल पर बातचीत करनी बंद कर दी थी। दोनों के परिवार को उनके रिश्ते का पता चल गया था। सिमरन की मौसी रणजीत कौर ने सुनील के भाई को फोन करके उसे समझाते हुए कहा था, लेकिन सुनील फिर भी नहीं माना। जानकारी के अनुसार पता चला है कि सोमवार शाम को सुनील बिना किसी को बताए जींद से सिरसा पहुंचा। उसने फोन करके सिमरन को बताया कि वह रात्रि तक सिरसा पहुंच जाएगा। सिरसा के अंदर रात्रि 12 बजे जिस बिल्डिंग में सिमरन रह रही थी, वहां पर पहुंचा। सिमरन ने गेट खोला। 


सूत्रों के अनुसार पता चला है कि वहां शराब पीने के बाद सुनील व सिमरन के बीच झगड़ा हुआ। सिमरन जब बेड पर सो गई, इसी दौरान सुनील ने गला दबाकर मर्डर कर दिया। नशे में होने के कारण सिमरन बचाव में कुछ नहीं कर पाई। इसके बाद सुनील ने सिमरन के दुपट्टे से फंदा लगाकर खुद भी सुसाइड कर लिया।