हांसी के सोरखी गांव में युवक को रस्सियों से बांधकर कुएं में उल्टा लटकाया, FIR दर्ज, ग्रामीणों ने दी 'थर्ड डिग्री',चोरी का आरोप और फिर क्या हुआ?
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सोरखी गांव में युवक को चोरी के शक में अमानवीय यातना देने का मामला अब कानूनी शिकंजे तक पहुंच गया है। social media पर वायरल हुए वीडियो में युवक को हाथ-पांव बांधकर कुएं में उल्टा लटकाए जाने के दृश्य सामने आने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए अन्य आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित को तलाश कर मेडिकल करवाया और बयान दर्ज किए। जांच के आधार पर थाना बास में दीपक, पवन, जोगा, पवन, सरेन्द्र निवासी सोरखी तथा अन्य के खिलाफ धारा 109(1), 126(2), 351(3), 3(5) BNS और SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।