गांव माखोसरानी में किसान महावीर ने सुसाइड नोट में यह लिखकर खाया था जहरीला पदार्थ
In the village of Makhosrani, a farmer named Mahavir consumed a poisonous substance after writing a suicide note
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव माखोसरानी में 40 साल के किसान द्वारा सुसाइड मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक किसान के बेटे अमन के बयान पर तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गांव निवासी किसान महेंद्र सिंह, रोहित व शीशपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव माखोसरानी निवासी किसान महावीर ने बुधवार को खेत में जाकर कोई जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया था। महावीर का शव नरमा के खेतों में मिला। वहीं उसके पास पॉलीथीन मेें सुसाइड नोट व मोबाइल फोन मिला। महावीर ने सुसाइड करने से पहले सुसाइड नोट मेें लिखा था राम राम, दोस्तों, तेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है। मैं जिंदगी से हार गया हूं। मेरे पर गांव के तीन लोग महेंद्र सिंह, रोहित व शीशपाल पिछले एक माह से दबावा बना रहे थे।
इनको कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मेरी तरफ डरावाना इशारा करते थे। इसके बाद भी मैं चुप रहा। राम राम दोस्तों मेरे परिवार का ख्याल रखना।