एशिया कप में भारत का राज,  पाकिस्तान को 3.0 से हराया 

 
mahendra india news, new delhi

भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मुकाबला होता है। मुकाबला हमेशा रोमांच होता है। एशिया कप-2025 के फाइनल में भी यह देखने को मिला। बहुत ही रोमांचक उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में फैंस भी मैच में डूबे हुए नजर आए। पाक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए थे। भारत ने दो गेंद पहले ये निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए इस खिताबी मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर था। इंडिया ने 5 विकेट से बाजी मारी और खिताब अपने नाम किया। पाक टीम अच्छी शुरुआत के बाद बड़ा स्कोर नहीं कर पाई और 19.1 ओवरों में 146 रनों पर ढेर गई। टीम इंडिया ने 2 गेंद पहले पांच विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। 

आपको बता दें कि पाक की तरफ से साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक जमाते हुए 57 रनों की पारी खेली। फखर जमां ने 46 रन बनाए। इंडिया की तरफ से तिलक ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। भारत की इस एशिया कप में पाक पर लगातार तीसरी जीत है। भारत ने नौंवीं बार एशिया कप का खिताब हासिल किया है। 

भारत का स्कोर 10 रनों पर दो विकेट था। गिल के बल्ले से निकले 10 गेंदों पर 12 रन। अब भारत का स्कोर 20 रनों पर तीन विकेट था। यहां फिर तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने पारी को संभाला।