इग्नू अध्ययन केंद्र 1085, राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में हुआ इंडक्शन मीट कार्यक्रम

 
mahendra india news, new delhi

राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में प्राचार्य डॉ शत्रुजीत सिंह के संरक्षण व क्षेत्रीय केंद्र करनाल के निदेशक डॉ. धर्मपाल व उपनिदेशक डॉ अमित कुमार जैन के मार्गदर्शन में संचालित  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय  के अध्ययन केंद्र 1085 में सत्र जुलाई 2024 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। इस इंडक्शन मीट में विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, असाइनमेंटस व अन्य गतिविधियों संबंधी जानकारी प्रदान की गई।  

अध्ययन केंद्र 1085  समन्वयक डा. विक्रमजीत सिंह  ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यार्थियों को केंद्र में चल रहे प्रोग्राम व विद्यार्थियों को दाखिले से सम्बन्धित जानकारी के बारे में बताया तदोपरांत इग्नू अध्ययन केंद्र 1085 के सहायक समन्वयक डॉ सतपाल ने विद्यार्थियों को ढ्ढत्रहृह्र द्वारा प्रदान की जाने वाली शैक्षणिक सुविधाओं, पाठ्यक्रम संरचना, अध्ययन प्रक्रिया और मूल्यांकन पद्धतियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी  व साथ ही, अध्ययन केंद्र की भूमिका, शिक्षकों द्वारा सहायता और अन्य सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला

प्रभावशाली मंच संचालन करते हुए प्रो सत्यापाल, इग्नू अध्ययन केंद्र 1085 ने  जानकरी देते हुए बताया कि अध्ययन केंद्र 1085 में विभिन्न  जिलों व राज्यों से भी विद्यार्थियों ने दाखिला लिया हैं

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ  शत्रुजीत सिंह  ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा का  महत्व बताया और कहा कि ढ्ढत्रहृह्र जैसी संस्था के साथ जुडक़र विद्यार्थी अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा, " इग्नू अध्ययन केंद्र 1085, राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा का यह अध्ययन केंद्र शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को एक मजबूत आधार व बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के प्रति प्रतिबद्ध रहने और समय प्रबंधन का पालन करने की सलाह दी

डॉ दशरथ एकेडेमिक काउंसलर अंग्रेजी ने अपने सम्बोधन में कहा कि ढ्ढत्रहृह्र जैसे संस्थान छात्रों को उनकी व्यक्तिगत और व्यावसायिक क्षमताओं को विकसित करने का एक अद्वितीय अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्र रूप से सीखने की संस्कृति अपनाने और स्व-अनुशासन के महत्व को समझने की प्रेरणा दी।  इसी कार्यक्रम के दौरान  क्षेत्रीय केंद्र करनाल से डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अमित कुमार जैन इंडक्शन मीट में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और अपने सम्बोधन में अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में उन्होंने उच्च शिक्षा, नैतिक मूल्यों और करियर विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा दी।

प्रो. अमिका पाली ने विद्यार्थियों को  सम्बोधित करते हुए बताया परीक्षा के समय कौनसी कौनसी सावधानियां रखनी चाहिए , एग्जाम फॉर्म कैसे भरें, आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।  प्रो सतपाल एकेडेमिक काउंसलर राजनीतिक विज्ञान  ने विद्यार्थियों को बताया कि ढ्ढत्रहृह्र का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है और यह छात्रों के लिए एक ऐसा मंच है जहां वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। साथ ही, उन्होंने छात्रों को समय प्रबंधन और अध्ययन सामग्री का कुशलता से उपयोग करने की सलाह दी। श्री ललित कुमार असिस्टेंट , ने विद्यार्थियों को पीपीटी के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरने , एग्जाम फॉर्म भरने, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने, री- रजिस्ट्रेशन इत्यादि से सम्बधित जानकारी प्रदान की

इस अवसर पर केंद्र के सहायक समन्वयक डा. सतपाल, श्री ललित कुमार असिस्टेंट व  श्री बलजीत सिंह असिस्टेंट ने आश्वासन दिलवाया  कि वे अध्ययन केंद्र को दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की की तरफ ले जाने हेतु प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर श्रीमती कंचन मेहता, अमिका पाली एकेडेमिक काउंसलर, सुश्री ऋतू  रानी, श्री सोहन सिंह ,  आदि   उपस्थित थे।