राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय SIRSA में शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण की दी गई जानकारी

 

Mahendra india news, new delhi
SCERT HARYANA के आदेशों की अनुपालना में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी SIRSA एवं डाइट प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी के निर्देशन एवं जिला दीक्षा समन्वयक, सिरसा डॉ. मनोज पुरी एवं डॉ.राजेश खुराना के मार्गदर्शन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड, सिरसा में एक दिवसीय दीक्षा कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों के बीच विभिन्न शैक्षिक पहलों तथा डिजिटल शिक्षण प्लेटफॉर्म के प्रति जागरूकता एवं समझ विकसित करना रहा।

कार्यशाला के दौरान डॉ. मनोज पुरी ने M.I.P (माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट) के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए इसके उद्देश्यों, क्रियान्वयन प्रक्रिया तथा कक्षा शिक्षण में सुधार लाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्टेम मंच एवं स्टेम मेला जैसी प्रमुख शैक्षिक पहलों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इन पहलों का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुभवात्मक एवं गतिविधि-आधारित अधिगम को प्रोत्साहित करना है।

साथ ही, 21वीं सदी के कौशल जैसे समालोचनात्मक चिंतन, सहयोग, संचार एवं रचनात्मकता के महत्व को भी रेखांकित किया गया। विषय विशेषज्ञ डॉ. राजेश खुराना ने नौवीं एवं दसवीं के विज्ञान एवं गणित विषयों के लिए विकसित विभिन्न दीक्षा पाठ्यक्रमों के संबंध में प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ को सुदृढ़ करने तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

वहीं गणित विषय विशेषज्ञ नरेश नरूला ने प्रतिभागियों को दीक्षा ऐप के अधिकाधिक उपयोग हेतु प्रेरित करते हुए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं, बीआरपी बड़ागुढ़ा संजय कुमार ने आओ स्कूल चलें 4.0 अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक क्लस्टर से दो विद्यालयों का चयन किया गया है। कार्यशाला अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं सहभागितापूर्ण रही, जिससे प्रतिभागियों को विभिन्न शैक्षिक पहलों तथा उनके विद्यालय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन की स्पष्ट समझ प्राप्त हुई।