इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला का ऐलनाबाद हलका में चार दिवसीय दौरा आज, आज इन गांवों में करेंगे दौरा
Updated: Jul 11, 2026, 09:31 IST
mahendra india news, new delhi
इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला आज शनिवार से ऐलनाबाद हलका में चार दिवसीय दौरा करेंगे। इनेलो के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, पंचायत समिति नाथूसरी चौपटा के चेयरमैन सूरजभान बूमरा ने बताया कि इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला का ऐलनाबाद हलका में चार दिवसीय दौरा शनिवार से गांव अरनियांवाली से शुरू करेंगे।
इसके बाद गांव रंधावा, रूपाना खुर्द, माखोसरानी, रूपाना गंजा, रूपाना बिश्रोईयां, शक्करमंदोरी, शाहपुरिया, तरकांवाली, कागदाना, रामपुरा बगडिया, चाहरवाला, जोगीवाला, कुम्हरिया, जसनिया, गिगोरानी, नाथूसरी कलां व दड़बा कलां में जाकर ग्रामीणों से मिलकर समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को मेवात में 27 सिंतबर को होने वाली रैली को लेकर निमंत्रण देंगे।