स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली में इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, मंगल पांडे हाउस बना विजेता
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियावाली में आयोजित इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता में मंगल पांडे हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
फाइनल मुकाबले में मंगल पांडे हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 46 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से लक्ष्य खोथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 18 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनुमन थप्पा हाउस की टीम मंगल पांडे हाउस के सामने टिक नहीं सकी और केवल 30 रन ही बना पाई। इस प्रकार मंगल पांडे हाउस ने मुकाबले में जीत दर्ज कर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।