हरियाणा के सिरसा में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह पकड़ा, 16 मोटरसाइकिल बरामद; 2 आरोपी काबू 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाईकिल बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी हुईं 16 मोटरसाईकिल बरामद किया है। साथ ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 
राजदीप सिंह उर्फ बब्बू निवासी गांव साबुआना व परमजीत सिंह निवासी गांव खाराखेड़ी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई है। 

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने बाइकें हरियाणा व राजस्थान से चोरी की थीं। डीएसपी योगेश कटारिया ने बताया कि 9 सितंबर 2025 को शहर थाना डबवाली में पवन जैन निवासी संगरिया ने शिकायत दर्ज दी गई थी। शिकायत में बताया था कि वह चौटाला रोड पर पडऩे वाले बैंक में कार्य करता है। दोपहर को बैंक के बाहर से उसकी मोटरसाईकिल चोरी हो गई। 


शिकायत के बाद डबवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद शहर थाना डबवाली, स्पेशल स्टाफ व एवीटी स्टाफ प्रभारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई। इसके बाद संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 2 आरोपियों को गांव अलीकां सिरसा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये बाइकें हरियाणा व राजस्थान क्षेत्र से चुराई थीं।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी राजदीप के खिलाफ डबवाली व राजस्थान के विभिन्न पुलिस थानों में चोरी के 12 मामले पहले से ही दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है।