आईपीएल 2026 में आज होगी आरसीबी बनाम एलएसजी की टक्कर, विराट व पंत पर रहेगी सबकी नजरें
IPL 2026: RCB vs LSG clash today, all eyes will be on Virat and Pant
आईपीएल में एक से बढक़र एक मुकाबले हो रहे हैं। आईपीएल में मंगलवार को चेन्नई ने कोलकता को हराकर मैच जीता। आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा। मुकाबला गलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस आईपीएल में रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी का अभी तक प्रदर्शन काफी बेहतर देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 4 मैच खेले हैं और उसमें से 3 मैच को अपने नाम करने में सफल रहे हैं, इस मैच में सबकी नजरें लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत व आरसीबी के खिलाड़ी विराट कोहली पर रहेगी। क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी अपनी अपनी टीमों को जीत दिलाने में सक्षम है।
आरसीबी का लखनऊ के खिलाफ पलड़ा भारी
आईपीएल में आरसीबी और लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आरसीबी का पलड़ा भारी देखने को मिला है। आईपीएल में दोनों टीमें 6 बार मुकाबले हुए हैं। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम 4 मैचों व लखनऊ सुपर जाएंट्स सिर्फ 2 मुकाबले ही जीत सकी है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें आरसीबी टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पर रहेगी हैं, जिनके बल्ले से मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी। हालांकि कोहली की ये पारी थोड़ा धीमे रही थी, वहीं वह फिटनेस में परेशानी के कारण फील्डिंग करने भी नहीं उतरे थे।
आरआर की टीम मौजूदा वक्त पर 6 अंक और +1.148 नेट रन रेट के साथ वो तीसरे पायदान पर है, जबकि एलएसजी की टीम 4 में से 2 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में 7वें पायदान पर मौजूद है।
आईपीएल में दोनों टीमें
आरसीबी की टीम में कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली, फिल साल्ट, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में कप्तान ऋषभ पंत, मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव है।