इस दिन है होली पर्व व होलिका दहन? जानिए शुभ मुहूर्त

 
 mahendra india news, new delhi

हर साल रंगों के पर्व होली का इंतजार रहता है। इस वर्ष होली पर्व का समय नजदीक आ रहा है। वैसे देखे तो वैदिक पंचांग के मुताबिक 2 फरवरी 2026 से फाल्गुन माह की शुरुआत रही है। 
सिरसा के ज्योतिषचार्य पंडित लालचंद शर्मा ने बताया कि इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत दो मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगी। जबकि इस तिथि का समापन तीन मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर होगा। ऐसे में 3 मार्च को होलिका दहन होगा और अगले दिन यानी 04 मार्च को होली मनाई जाएगी।

होली पर्व से पहले होलिका दहन मुहूर्त - तीन मार्च को 06 बजाकर 22 मिनट से रात्रि आठ बजकर 50 मिनट पर होगा। इस दौरान किसी भी वक्त होलिका दहन कर सकते हैं।

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 05 मिनट से 05 बजकर 55 मिनट तक
जबकि अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक
इस विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 16 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 20 मिनट से 06 बजकर 54 मिनट तक
सायाह्न सन्ध्या- शाम 06 बजकर 22 मिनट से 07 बजकर 36 मिनट तक

जरूर करें ये उपाय
ज्योतिषचार्य पंडित लालचंद्र शर्मा ने बताया कि अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो होलिका दहन की राख को घर लेकर और उसे दक्षिण पूर्व दिशा में रख दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से नकारात्मकता दूर होती है और घर में सुख-शांति का वास होता है।

इसी के साथ ही अगर आपके परिवार में कोई व्यक्ति किसी बीमारी का सामना कर रहा है, तो होलिका दहन की राख से बीमार व्यक्ति को तिलक लगा दें। धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस उपाय को करने से बीमारी से मुक्ति मिलती है और जिंदगी में अच्छे रिजल्ट देखने को मिलते हैं