हरियाणा प्रदेश में शादी विवाह के सीजन में सिलेंडर की टेंशन? सरकार ने व्यवस्था बदली, अब कैसे होगा आवंटन

 
mahendra india news, new delhi 

मिडिल ईस्ट में चल रही युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने की फैलाई जा रही है अफवाहें

HARYANA में घरेलू LPG, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति है पूरी तरह सामान्य और निर्बाध


प्रदेश सरकार ने कामर्शियल LPG गैस सिलिंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अब नई व्यवस्था लागू कर दी है। हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में उपायुक्तों की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाएगी, जो जरूरत और प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडरों का आवंटन करेगी। कामर्शियल एलपीजी सिलिंडर की दैनिक औसत खपत का 20 फीसद हिस्सा प्रदेश सरकार के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इस रसोई गैस का उपयोग विशेष रूप से आवश्यक सेवाओं के लिए किया जाएगा। अस्पतालों को कामर्शियल एलपीजी सिलिंडर प्राथमिकता के आधार पर दिए जाएंगे। शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों को भी जरूरत के मुताबिक गैस उपलब्ध कराई जाएगी। शादी विवाह समारोहों के लिए भी जरूरत के आधार पर सिलिंडर दिए जा सकेंगे।


विशेष तौर पर बेटियों की शादी विवाह के मामलों को प्राथमिकता दी जा सकती है। हरियाणा सरकार के आदेश के मुताबिक सभी जिले में बनने वाली कमेटी में जिला के एसपी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीईओ सदस्य होंगे, जबकि डीएफएसई सदस्य सचिव होंगे। यह कमेटी जिला में उपलब्ध एलपीजी स्टाक और जरूरत को देखते हुए सिलिंडरों का आवंटन करेगी। अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कामर्शियल LPG सिलिंडर देने में प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। सभी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए गए हैं कि वे तेल विपणन कंपनियों के स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर 20 फीसद एलपीजी स्टाक की उपलब्धता सुनिश्चित करें।