कहीं आपके सोने के आभूषण भी तो नकली नहीं? सर्राफा बाजार में नकली सोने की मिलने के बाद से हडक़ंप

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के अंदर नकली सोने को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा प्रदेश के जिला करनाल में सर्राफा बाजार में नकली सोने की दस्तक ने ज्वेलर्स और उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया है। इससे ज्वेलर्स व उपभोक्ताओं में हडक़ंप मचा दिया है। अब भय है कि कहीं उनके पास नकली सोना तो नहीं आ गया है। अब वे इसकी जांच कराने की तैयारी में हैं।

वहीं, नकली सोने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों की तलाश में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। सीआईए 3 की टीमों ने पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रेड तेज कर दी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

आपको बता दें कि करनाल में कुंजपुरा रोड स्थित ओपीएस ज्वेलरी हाउस के संचालक सेक्टर 14 के रहने वाले यतिन गोयल ने नकली सोने की शिकायत दी थी। इसी शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। सीआईए की टीमों ने तवरित कार्रवाई करते हुए खुशी अरोड़ा और उसके पिता सर्वपाल सिंह को गिरफ्तार किया था। 


बता दें कि इसके बाद पुलिस ने आरोपितों को कोई में पेश किया, जहां से खुशी को जमानत मिल गई, जबकि सर्वपाल सिंह रिमांड पर चल रहा है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर पंजाब के अमृतसर के सुनार के यहां पर भी रेड की है। आरोपितों ने यहीं पर सोना बेचा था। इसके अलावा, गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली और यूपी में भी छापामारी की है।

की जा रही है जांच
नकली सोने की शिकायत के बाद अब हर घर से जुड़े इस मामले में पुलिस की टीमें छापामारी कर रही हैं।