जसविंदर पाल पिंकी को फिर से मिला भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का दायित्व

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सिरसा। वार्ड नंबर 31 की पार्षद अनु मलोत्रा ने नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जसविंदर पाल पिंकी के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें फिर से जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों के बीच आत्मीय मुलाकात हुई और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श भी हुआ। पार्षद अनु मलोत्रा ने जसविंदर पाल पिंकी को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा संगठन ने उन्हें जिला अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति उनके समर्पण पर विश्वास जताया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जसविंदर पाल पिंकी अपने अनुभव, मेहनत और कुशल नेतृत्व से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं को संगठन में आगे बढ़ने और नेतृत्व करने के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं। महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलती है। महिलाओं की राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी समाज के लिए भी सकारात्मक संकेत है।

इस अवसर पर दोनों का आत्मीय मिलन भाजपा संगठन के प्रति समर्पण, आपसी सम्मान और मजबूत संगठनात्मक रिश्तों की खूबसूरत मिसाल बना। पार्षद अनु मलोत्रा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ती रहें। जसविंदर पाल पिंकी ने अपनी नियुक्ति के लिए शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ स्थानीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।