जेसीडी फार्मेसी कॉलेज SIRSA में फ्रेशर पार्टी फार्मा फिएस्टा का आयोजन
mahendra india news, new delhi
जेसीडी विद्यापीठ में स्थापित JCD मेमोरियल फार्मेसी कॉलेज में जूनियर विद्यार्थियों के स्वागत हेतु ‘फार्मा फिएस्टा’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन सीनियर विद्यार्थियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक प्रो. डॉ. जय प्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. जय प्रकाश, कुलसचिव डॉ. सुधांशु गुप्ता तथा विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यों—डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. रोशन लाल, डॉ. अरिंदम सरकार, डॉ. आर.एस. बरार, डॉ. रणदीप कौर और डॉ. अमरीक गिल—द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. जय प्रकाश ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें कॉलेज में प्रवेश पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि “अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही आत्मविश्वास का निर्माण होता है।” उन्होंने आश्वस्त किया कि संस्थान विद्यार्थियों को सर्वोत्तम शिक्षण संसाधन, व्यावहारिक अनुभव और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वे अपने जीवन और करियर को सफलतापूर्वक आकार दे सकें।
प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यहां बिताए गए वर्ष उनके जीवन के सबसे प्रेरणादायक वर्षों में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर छात्र देश-विदेश में फार्मासिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत रचनात्मक ढंग से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, हरियाणवी नृत्य, भांगड़ा, सोलो व ग्रुप सिंगिंग, डुएट परफॉर्मेंस और फैशन वॉक जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों ने अपने परिचय के साथ कॉलेज में अपने अनुभव भी साझा किए।
निर्णायक मंडल में डॉ. कंवलजीत कौर, डॉ. किरण और डॉ. रेनू शामिल रहीं। प्रतियोगिता में डी-फार्मा से जोबन गिल को मिस्टर फ्रेशर तथा कौशल्या को मिस फ्रेशर घोषित किया गया। वहीं बी-फार्मा से दानिश दत्ता मिस्टर फ्रेशर और सिमरन मिस फ्रेशर रहीं। हार्दिक को मिस्टर डैशिंग, गौरी को मिस ईव, हरमन को मिस्टर पर्सनैलिटी और करमजीत कौर को मिस पर्सनैलिटी का खिताब दिया गया। योशिता को बेस्ट परफॉर्मर चुना गया।
अंत में सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और कार्यक्रम का आनंद लिया।