HARYANA में ₹24 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार:बिजली मीटर लगवाने के लिए मांगी थी घूस; ACB ने रंगे हाथों पकड़ा
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
भिवानी में नया बिजली मीटर कनेक्शन लगवाने के बदले रिश्वत मांगना बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर (JE) को भारी पड़ गया। ACB (हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ) की टीम ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) में तैनात JE को 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान सांजरवास (दादरी) बिजली निगम में तैनात जूनियर इंजीनियर दीपक के रूप में हुई है। वह गांव कायला निवासी एक व्यक्ति से नया बिजली मीटर कनेक्शन लगवाने के बदले रिश्वत मांग रहा था। भिवानी में नया बिजली मीटर कनेक्शन लगवाने के बदले रिश्वत मांगना बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर (JE) को भारी पड़ गया। ACB (हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ) की टीम ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) में तैनात JE को 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।