सिरसा में शहीद ऊधम सिंह को जेजेपी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। जननायक जनता पार्टी की जिला इकाई ने अमर शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस सिलसिले में जिला प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने कहा कि जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा के नेतृत्व में जेजेपी पदाधिकारी शहीद उधम सिंह पार्क पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जेजेपी जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन अदम्य साहस, देशभक्ति और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के निर्दोष शहीदों का बदला लेकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अमिट योगदान दिया। वहीं जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का बलिदान देशवासियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है। उनके त्याग और बलिदान को देश सदैव कृतज्ञता के साथ याद रखेगा।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जेजेपी के शहरी हलका अध्यक्ष दीपक भाटिया, सुखविंद्र सिंह सिहाग, शगनजीत सिंह गिल, कुलदीप जांगू, लक्की चौधरी, सरदार हरवेल सिंह, मदन कसवां सहित अनेक जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।