जेजेपी करेगी होली मिलन समारोह. मिठड़ी फार्म हाउस पर होगा भव्य कार्यक्रम, डॉ. अजय सिंह चौटाला होंगे मुख्यातिथि
Feb 28, 2026, 18:49 IST
mahendra india news, new delhi
सिरसा। जननायक जनता पार्टी आगामी 2 मार्च को युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में मिठड़ी फार्म हाउस पर होली मिलन समारोह आयोजित करेगी। इस सिलसिले में जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा व पार्टी प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने संयुक्त रूप से बताया कि भारतीय परंपराओं में उल्लास व हर्ष के इस पर्व पर मुख्यातिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला होंगे।
दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि यह समारोह सुबह दस बजे से शुरू होगा। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इस भारतीय परंपराओं से जुड़े पर्व का हिस्सा बनें।