NIT के चार छात्रों की आत्महत्या मामले में जॉइंट रजिस्टार सस्पेंड
Apr 26, 2026, 07:49 IST
mahendra india news, new delhi
कुरूक्षेत्र के NIT ( नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) 4 छात्रों की आत्महत्या के बाद जॉइंट रजिस्टार को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि संस्थान के जॉइंट रजिस्ट्रार ज्ञान रंजन सामंत्रे को सस्पेंड कर दिया गया है। खास बात यह है कि यह कार्रवाई केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की टीम के दौरे के ठीक अगले दिन हुई है।
हालांकि सस्पेंशन की वजह अभी तक साफ नहीं की गई है। मंत्रालय के आदेश के बाद अगले ही दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। प्रो. ब्रह्मजीत सिंह को कार्यकारी डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि प्रो. विनोद मित्तल को नये रजिस्ट्रार नियुक्त कर दिया गया है।
एनआईटी कुरुक्षेत्र में हाल ही में चार छात्रों ने आत्महत्या की। छात्रों की समस्याओं की जांच के लिए एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।