ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन

 
 रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश (गर्मी की छुट्टियाँ) पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 07717, काकिनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.04.26 को (01 ट्रिप) काकिनाडा टाउन से मंगलवार को 05.40 बजे रवाना होकर गुरूवार को 13.40 बजे हिसार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 07718, हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.04.26 को (01 ट्रिप) हिसार से शुक्रवार को 14.10 बजे रवाना होकर रविवार को 21.35 बजे काकिनाडा टाउन पहुॅचेगी।


यह रेलसेवा मार्ग में सामलकोट, राजमुंदरी, ताडेपल्लिगडेम, एलूरू, विजयवाडा, गूंटूर, मिर्यालगूडा, नल्लगोंडा, चर्लपल्ली, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड, नान्देड, पूर्णा, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नंदूरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, सीकर,
नवलगढ, झुंझुनूं, चिडावा, लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 03 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 08 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होगे।