अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में सिरसा के डेरा सच्चा सौदा का खिलाड़ी कनिष्क चमका, जीत में अहम योगदान
अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली है। इस जीत में डेरा सच्चा सौदा की क्रिकेट अकेडमी के खिलाड़ी कनिष्क चौहान का अहम योगदान रहा है, भारतीय टीम ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ 411 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।
इस जीत में कनिष्क चौहान ने तेजी से रन बनाकर भारत का स्कोर 400 के पार पहुंचा दिया। उन्होंने 20 गेंदों पर नाबाद 37 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में कनिष्क चौहान ने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। गेंदबाज खिलान पटेल ने 3 और हेनिल पटेल ने 4 रन बनाए। जेम्स मिंटो के खाते में 3 विकेट आए। वहीं एलेक्स ग्रीन और सेबेस्टियन मॉर्गन को 2-2 सफलताएं मिलीं।
आपको बता दें कि इस स्कोर में वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ 411 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।
यह इस प्रतियोगिता में का सर्वाधिक स्कोर था। इससे पहले इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 404 रन ठोके थे। 412 रन चेज करने उतरी इंग्लैंड टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ढेर हो गई। ऐसे में भारतीय टीम ने 100 रन से मुकाबला जीतकर छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।