नाथूसरी चौपटा में किसान संघर्ष समिति की बैठक, विभिन्न मांगों को लेकर जताया रोष, फूंका सीएम का पुतला

 

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान मुकेश चाहरवाला ने की। इस मीटिंग में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान सहित अनेक पदाधिकारी एवं किसान साथी उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सिरसा जिले की किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर 10 जुलाई को भगत सिंह स्टेडियम में बड़ी संख्या में किसान एकत्रित होंगे तथा सिरसा जिला उपायुक्त (डीसी) के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।


बैठक को संबोधित करते हुएकिसान बलराम सहारण ने कहा की जो सेम से बचाने के लिए जो ट्यूबल लगे हुए है वो ज़्यादातर बंद पड़े है उनका समाधान हो और दिवान सिंह सहारण ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक सरकार ने घग्गर ड्रेन से पानी की निकासी का कोई स्थायी प्रबंध नहीं किया है। यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।


ब्लॉक प्रधान मुकेश बेनीवाल ने कहा कि शाहपुरिया गांव के किसानों को अभी तक फसल बीमा क्लेम नहीं मिला है। सरकार और संबंधित विभाग द्वारा गलत तरीके से आपत्तियां लगाकर किसानों को उनके अधिकार से वंचित रखा जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


जिला प्रधान सतीश बेनीवाल ने कहा कि चानौत गांव में पीने के पानी की मांग को लेकर पिछले 40 दिनों से किसानों और ग्रामीणों का धरना लगातार जारी है। संगठन ने उनके समर्थन में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं हैं, वहां उनका स्थायी समाधान करवाने तक संगठन संघर्ष जारी रखेगा। इस मौके पर रोहतास पुनिया व् संदीप कासनियां शामिल रहे।


बैठक के दौरान कई नए साथियों ने पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की नीतियों में विश्वास जताते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुडऩे से किसानों के अधिकारों की लड़ाई और अधिक मजबूत होगी। जिसमें चोपटा गांव के सभी किसान शामिल  हुए इस मौके धर्मवीर श्योराण हंसराज मातुवाला विकास कुमार मुकेश सहारण विकास खेतलान जोगीवाला।