लुदेसर गांव के स्कूल में एथलीट नर्सरी के खिलाड़ियों को वितरित की किट
mahendra india news, new delhi
गांव लुदेसर के राजकीय हाई स्कूल में शनिवार को सेवा पखवाड़ा के तहत दो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल में समाजसेवी यशवीर गाट व उसके परिवार द्वारा स्कूल में चल रही एथलीट नर्सरी के 25 छात्रों को किट दी गई। वहीं सभी छात्रों को एक एक टी शर्ट दी गई। छात्रों को संबोधित करते हुए समाजसेवी यशवीर गाट ने कहा कि भविष्य में भी किसी प्रकार की बच्चों को जरूरत पड़ती है। हमेशा मदद करने का कार्य किया जाएगा। इससे पहले गांव के छात्रों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं स्कूल में पौधा रोपण किया गया।
दूसरे कार्यक्रम में विद्यालय का नामकरण शहीद विजय के नाम पर करने की प्रक्रिया में सिरसा से जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की टीम पहुंची। जिन्होंने स्कूल के छात्रों के साथ मिलकर साफ सफाई का कार्य किया। इसी के साथ ही टीम के सदस्यों ने बच्चों के साथ विचार सांझे किए। विद्यालय के अध्यापक कुलदीप सिंह नागल ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान करते हुए धन्यवाद व्यक्तकिया।