सिरसा में शुरू होगी कोटा की प्रसिद्ध बांसल क्लासेज की ऑफलाइन कोचिंग, 12 दिसंबर को होगा स्कॉलरशिप टेस्ट
mahendra india news, new delhi
विश्व विख्यात कोटा के बांसल क्लासेज की कोचिंग अब सिरसा में ही उपलब्ध होगी। महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अपने स्कूल परिसर में इस की सुविधा प्रदान की जाएगी। बांसल क्लासेज की फैक्लटी द्वारा सिरसा में ही बच्चों को आॅफ लाइन कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। वर्णनीय है कि बांसल क्लासेज द्वारा ही देश में पहली बार कोचिंग इंस्टीच्यूट की शुरूआत वर्ष 1981 में की गई थी। संस्थान द्वारा आईआईटी, जेईई, नीट, ओलपियाड, प्री फाऊंडेशन की कोचिंग प्रदान की जाती है।
महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल गनेरीवाला, सचिव कुंजबिहारी सर्राफ व कोषाध्यक्ष सुनील सर्राफ ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से छात्रों व अभिभावकों की कोचिंग की समस्या के समाधान के लिए बांसल क्लासेज की कोचिंग सुविधा अग्रसेन स्कूल परिसर में प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुविधाओं के अभाव में अनेक मेधावी बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, अनेक बच्चे कोटा जैसे शहरों में रहने का खर्च वहन नहीं कर पाते, अनेक बच्चे अपने घर से दूर रहने पर होम सिकनैस महसूस करते हैं।
ऐसे में ट्रस्ट की ओर से बांसल क्लासेज की कोचिंग सिरसा में ही उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बांसल क्लासेज का हरियाणा में पहला कोचिंग सेंटर सिरसा में शुरू किया जा रहा है, जिसके लिए 12 दिसंबर को स्कालरशिप टेस्ट का आयोजन होगा। कोचिंग की फीस बेहद रियायती रखी गई है। आने वाले समय में महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित यह कोचिंग सेंटर अनेक बच्चों के उज्जवल भविष्य का आधार बनेगा।