इग्नू स्टडी सेंटर 1085, राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि नजदीक
इग्नू स्टडी सेंटर 1085, राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश के लिए प्रचार प्रसार जारी
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह के संरक्षण एवं क्षेत्रीय केंद्र करनाल के निदेशक डॉ. धर्मपाल तथा उपनिदेशक डॉ. अमित कुमार जैन के मार्गदर्शन में संचालित इग्नू स्टडी सेंटर 1085, राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में सत्र जनवरी 2026 के लिए डिप्लोमा इन न्यूट्रिशन एंड हेल्थ एजुकेशन (DNHE) कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि नजदीक है।
इग्नू स्टडी सेंटर 1085 के कोऑर्डिनेटर डॉ. विक्रमजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि DNHE एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स है, जो पोषण, स्वास्थ्य शिक्षा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करता है। यह कोर्स विशेष रूप से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, ANM, हेल्थ वर्कर्स, शिक्षकों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। डॉ. विक्रमजीत सिंह ने बताया कि इस कोर्स में प्रवेश के लिए 10+2 उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
DNHE करने के बाद विद्यार्थी आंगनवाड़ी, ICDS परियोजनाओं, NGO, स्वास्थ्य शिक्षा एवं पोषण जागरूकता जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इग्नू स्टडी सेंटर 1085 राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा के स्टाफ सदस्यों ने सिरसा के अलग अलग csc centres पर विद्यार्थियों को दाखिले के लिए प्रेरित किया |
इग्नू स्टडी सेंटर 1085 राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा के असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतपाल ने बताया कि सत्र जनवरी 2026 में दाखिले शुरू हैं | जो छात्र छात्राएं इग्नू विश्वविद्यालय से स्नातक व स्नातकोत्तर में पढ़ाई करना चाहते हैं और जो नियमित दाखिले से वंचित रह गए थे वे अब बिना देरी के इग्नो स्टडी सेंटर राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा कोड नंबर 1085 में स्नातक व स्नातकोतर में जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश ले सकते हैं।
IGNOU अध्ययन केंद्र 1085 सिरसा में डी ई सी ई , बीकॉम , बीए, एम् ए इतिहास व एम ए हिंदी , पीजीडीडीआरआरएम् कोर्स संचालित हैं | इग्नू स्टडी सेंटर 1085 के असिस्टेंट ललित कुमार ने बताया कि जो आगे अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते है वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करके एडमिशन ले सकते हैं | जो विद्यार्थी इग्नू के किसी भी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं उनको दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद एबीसी आई डी बनाना अनिवार्य हैं अधिक जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र 1085, राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा से माह के हर रविवार को संपर्क किया जा सकते है