इग्नू में असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि  31 मई 2026                       

 
mahendra india news, new delhi
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह के कुशल संरक्षण तथा इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के निदेशक डॉ. धर्मपाल एवं उपनिदेशक डॉ. अमित कुमार जैन के मार्गदर्शन में संचालित अध्ययन केंद्र LSC 1085 के समन्वयक डॉ. विक्रमजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) द्वारा जून 2026 टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया कि सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से ODL एवं ऑनलाइन कार्यक्रमों (GOAL एवं EVBB सहित) के विद्यार्थियों के लिए असाइनमेंट (हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी दोनों) जमा करने की अंतिम तिथि अब 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। डॉ. विक्रमजीत सिंह ने विशेष रूप से उन विद्यार्थियों से अपील की है जिन्होंने अभी तक अपने असाइनमेंट जमा नहीं करवाए हैं, वे बिना किसी देरी के शीघ्र अपने असाइनमेंट अध्ययन केंद्र पर जमा करवाना सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा में सम्मिलित होने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।