सोने चांदी के 30 मार्च 2026 के ताजा रेट, चांदी के रेट में गिरावट 

 
mahendra india news, new delhi

सोने चांदी के आंज सोमवार 30 मार्च 2026 को रेट जारी कर दिए हैं। आज सोने चांदी के रेट में कितना उतार चढ़ाव हुआ है। इसकी जानकारी नीचे दी गई है। वैसे देखे तो मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच चांदी के रेटों में लगातार उठा-पटक जारी है।


आज बाजार ख्खुलते ही फिर गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का वायदा रेट सोमवार को सुबह 9 बजे 0.37 फीसद लुढक़ कर यानी 843 रुपये गिरावट के साथ 227111 रुपये किलो हो गई। यह पिछले कारोबारी दिन 2,27,954 रुपये किलो थी।

गौरतलब है कि चांदी का वायदा रेट इस वर्ष 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी के रेट घटकर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक चांदी के रेट सोमवार सुबह तक 2,21,647 रुपये किलो है। 


वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी के रेट बढक़र 2,45,000 रुपये किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी बढक़र 68.12 डॉलर प्रति औंस पर है। 


चांदी के इन शहर के लेटेस्ट रेट

शहर    10 ग्राम चांदी का भाव    100 ग्राम चांदी का भाव    1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली    ₹2,450    ₹24,500    ₹2,45,000
मुंबई    ₹2,450    ₹24,500    ₹2,45,000
कोलकाता    ₹2,450    ₹24,500    ₹2,45,000
चेन्नई    ₹2,500    ₹25,000    ₹2,50,000
पटना    ₹2,450    ₹24,500    ₹2,45,000

नोएडा    ₹2,450    ₹24,500    ₹2,45,000
गुरुग्राम    ₹2,450    ₹24,500    ₹2,45,000
चंडीगढ़    ₹2,450    ₹24,500    ₹2,45,000
जयपुर    ₹2,450    ₹24,500    ₹2,45,000
लुधियाना    ₹2,450    ₹24,500    ₹2,45,000

शहर के लेटेस्ट रेट सोना

शहर    24 कैरेट सोना    22 कैरेट सोना    18 कैरेट सोना
दिल्ली    ₹14986    ₹13727    ₹11240
हैदराबाद    ₹15016    ₹13754    ₹11262
कोलकाता    ₹14942    ₹13686    ₹11206
चेन्नई    ₹14971    ₹13714    ₹11228
मुंबई    ₹15045    ₹13782    ₹11284