7 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी के ताजा रेट, सोने चांदी के रेट में गिरावट
mahendra india news, new delhi
सोने और चांदी के रेट मंगलवार यानि 7 अप्रैल को जारी हो गये हैं। सोने और चांदी के रेट में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने के रेट मंगलवार को 350 रुपये सस्ता हुआ है जबकि चांदी के रेट में 1,550 रुपये से अधिक गिरावट आई है। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,49,981 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,49,759 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह करीब 350 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,625 रुपये तक गिरा।
एमसीएक्स पर सोना 215 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,766 रुपये पर सुबह 9.15 बजे ट्रेड कर रहा था। इसी तरह 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,33,379 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। आज मंगलवार को यह दो लाख 32,000 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 2,31,800 रुपये तक गिरी। इसी के साथ ही 9.20 बजे यह 485 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,894 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
इसके अलावा, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को बाजार बंद होने तक 24-कैरेट सोने के रेट बढक़र एक लाख 48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। इसमें 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो सोने के वायदा रेट (सोमवार रात 11.05 बजे तक) में 0.21 फीसदी यानी 320 रुपये का बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़त के साथ 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोला गया। चांदी के रेट में भी 0.42 प्रतिशत यानी 985 रुपये की तेजी आई। यह 2,33,480 रुपये प्रति किलो पर बोली जा रही थी।