मौसम की ताजा रिपोर्ट : आज हरियाणा, राजस्थान समेत देश के 7 राज्यों में भारी बरसात, आंधी की भी चेतावनी

 
mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आज सोमवार यानि 2 फरवरी 2026 को भी बदलाव रहेगा। इस बीच आईएमडी ने एक बार फिर से देश के 7 प्रदेशों के लिए बरसात की चेतावनी जारी कर दी है। इस बरसात के बाद अब ठंड का सितम 14 फरवरी तक जारी रहेगा। वहीं, 21 जिलों में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में 2 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिससे तापमान गिर सकता है।

भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 2 फरवरी और 3 फरवरी को लेकर देश के 7 राज्यों के अलावा अन्य 2 प्रदेशों में भी बरसात का अलर्ट जारी किया है। यानी कहें तो कुल 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा,जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं।2 फरवरी से 3 फरवरी के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश होगी। वहीं,2 फरवरी को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में गरज, बिजली के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

देश के 21 जिलों में शीतलहर करेगी परेशान
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के सीमांचल के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में सुबह के वक्त 10 डिग्री से नीचे तापमान रहेगा और 15 किलोमीटर से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके अलावा यूपी के प्रयागराज, इटावा, बस्ती, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और कानपुर हैं। उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हिमाचल के किन्नौर, शिमला कुल्लू और शिमला में भी सुबह के समय तेज हवा चलेगी।


उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में 2 फरवरी और 3 फरवरी को तेज हवा के झोंके के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। कई जिलों में बारिश की चेतावनी है।
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक 2 फरवरी को अधिकांश जिलों में घने कोहरे छाए रहेंगे। जिन जिलों में घने कोहरे रहेंगे उनमें अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, संगरूर, बरनाला, मनसा, बठिंडा और संगरूर जिले शामिल हैं।

राजस्थान में मौसम
मौसम विभाग ने 2 फरवरी को राजस्थान में भी मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बरसात की संभावना है उनमें टोंक, उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, बांसवाड़ा, बारां और सिरोही शामिल हैं।