मौसम की ताजा रिपोर्ट: आज 9 प्रदेशों में बरसात-तूफान की चेतावनी, चलेगी तेज हवाएं, अलर्ट
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज मंगलवार यानि 14 अप्रैल 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। वैसे देखे तो देश में गर्मी के बीच एक बार फिर से बरसात और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। किसानों को विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ी राज्यों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।
इन प्रदेशों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वाअनुमान के अनुसार 14 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और केरल में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात से नुकसान की भी आशंका है।
देश भर में मौसम प्रणाली:
मौसम विभाग के अनुसार ट्रफ जो बिहार से मणिपुर तक फैली हुई थी, अब पूर्व मध्य प्रदेश से नागालैंड तक उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग, बांग्लादेश और दक्षिण असम होते हुए 0.9 किमी समुद्र तल से ऊपर तक बनी हुई है।
एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ मराठवाड़ा से तमिलनाडु तक आंतरिक कर्नाटक होते हुए 0.9 किमी समुद्र तल से ऊपर तक विस्तृत है।12.6 किमी समुद्र तल की ऊंचाई पर लगभग 100 नॉट्स की गति वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम
उत्तर ओडिशा के ऊपर 0.9 किमी समुद्र तल से ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, 13 से 16 अप्रैल के दौरान पूर्वोत्तर भारत में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बरसात और गरज-चमक संभव है। 14 और 15 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 17 और 18 अप्रैल को असम और मेघालय में भारी बारिश संभव है।
14 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है तथा 17 और 18 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बरसात संभव है।
केरल और दक्षिण तटीय कर्नाटक में एक-दो स्थानों पर हल्की बरसात हो सकती है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्व भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5.4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।